फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के दौरान हुए बम धमाकों की निंदा

Tue, 29 Oct 2013 05:38 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियावगंज (ब्यूरो)। बिहार में मोदी की रैली के ठीक पहले हुए बम धमाकों की भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है तथा कहा है कि मोदी के अभियान पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। भाजपा के बृजेश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष जितना मोदी को रोकने का प्रयास करेंगे उनकी छवि जनता में उतनी और निखरती जाएगी। भाजपा के संदीप वर्मा का कहना था कि मोदी की रैली के ठीक पहले जनता दल की सत्तारूढ़ पार्टी जो घृणित कार्य कराया है, उसका जनता चुनाव में जवाब देगी। विहिप के रमाकांत मिश्रा, अनिल कुमार, अवनीश तिवारी, मनोज कुमार आदि ने भी बम धमाकों की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें