फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर काट ली जेब, उड़ाए सात हजार

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सूमो गाड़ी सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने युवक को बैठा लिया। गाड़ी में ही उसकी जेब काट ली। उसके बाद उसे रास्ते में उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन

महेंद्र पाल पुत्र बिहारीलाल निवासी खंजी नगला शव वाहन का चालक है। महेंद्र वाहन को रात्रि लगभग आठ बजे श्रीगणेश इंटर कालेज पर खड़ा करने के बाद गांव जाने के लिए किसी वाहन की प्रतीक्षा करने लगा। कुछ देर बाद सूमो गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी सवारों ने कहा कि वह सोरों की ओर जा रहे हैं, उसे भी उधर जाना हो तो बैठ जाए। गाड़ी में कई सवारियों देखकर महेंद्र भी बैठ गया। एफसीआई गोदाम के नजदीक पहुंचकर सूमो सवारों ने उसे उतार दिया। इसके बाद जब उसकी नजर पैंट की जेब पर पड़ी तो वह कटी हुई थी। जेब में रखी सात हजार रुपये की नकदी गायब थी। घटना की तहरीर महेंद्र ने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें