माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। नगर निगम साकेत नगर में जोन 3 का जोनल कार्यालय बनवाएगा। 21 अगस्त को इसका शिलान्यास होगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता एस एफ ए जैदी ने बताया कि यह भवन पांच मंजिला बनेगा, जिसमें दो लिफ्ट, मीटिंग हॉल पार्षद रूम आदि बनेंगे । फिलहाल जोन 3 का जोनल कार्यालय के किदवईनगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के पास सकरी सड़क के किनारे स्थित है, जहां लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है ।इसके मद्देनजर नया जोनल कार्यालय बनवाया जा रहा है यह कार्य मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत होगा।