फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुई इंसानियत: युवक ने वृद्ध महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भाग निकला

Tue, 20 Jun 2023 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में वृद्ध महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में घर के छप्पर के नीचे बैठ कर खाना खा रहीं वृद्ध महिला से गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। जलालपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया सोमवार दोपहर उनकी 65 वर्षीय मामी घर से सटे छप्पर में खाना खा रहीं थीं।

विज्ञापन


गांव का महेंद्र अहिरवार (32) वहां पहुंचा व उनकी वृद्ध मामी को पकड़ लिया। आरोपी छेड़खानी करते हुए अनैतिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा। वृद्धा के शोर मचाने पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने थाने में मुकदमा लिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें