फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: छत पर सो रही बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 May 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

छत पर सो रही बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत पर सो रही बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मधवापुर निवासी अंशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई कि मंगलवार रात उसकी 11 वर्षीय पुत्री घर की छत पर सो रही थी। तभी रात करीब 12:30 बजे अंशु छिपकर किसी तरह छत पर पहुंच गया और मुंह दबाकर पुत्री से दुष्कर्म किया। किसी तरह चीखी- चिल्लाई तो वह छत पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर छत से कूद कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें