फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइकों की टक्कर में युवक घायल, रेफर

Wed, 01 Nov 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा (घाटमपुर)। कस्बे में पुलिस चौकी रोड के सामने हाईवे पर मंगलवार को सुबह दो बाइकों में हुई भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। रघुनाथपुर निवासी आदित्य कुमार (20) घरेलू सामान की खरीदारी करने पतारा कस्बा आए थे। लौटते समय पुलिस चौकी रोड के सामने विपरीत दिशा से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर आदित्य घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पतारा में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें