बिल्हौर। धौरसलार रेलवे स्टेशन के सामने जीटी रोड पर शनिवार की रात किसी वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। रात का समय होने के कारण कई घंटे तक वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। आधी रात के वक्त पिकेट सिपाही के पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी।ददारपुर कटहा गांव निवासी रवि गौतम (25) जयपुर में वार्निश की पुताई का काम करता था। करीब सात महीने पहले उसका विवाह हुआ था। पांच दिन पहले भतीजे छोटू के जन्मदिन के मौके पर जयपुर से गांव आया था। पिता नेकराम गौतम ने बताया कि रविवार की रात रवि रिश्तेदारी से गांव लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। उधर, कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है। संवाद