फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: मंदाकिनी में डूबकर युवक की मौत, दर्शन के लिए पहुंचे थे सात लोग, आरोग्यधाम घाट पर हुआ हादसा

Tue, 16 May 2023 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: कानपुर से सात लोग चित्रकूट में दर्शन-पूजन करने आए थे, जिसमें एक युवक की मंदाकिनी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
मृतक सन्नी कटियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में कानपुर से दर्शन करने आए युवक की मंदाकिनी नदी में डूबकर मौत हो गई। आरोग्यधाम घाट में नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ है। कानपुर से मृतक समेत सात लोग आए थे। मृतक की पहचान सन्नी कटियार (30) निवासी डुबकी, कानपुर देहात के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर क्षेत्र के डुबकी गांव निवासी दोस्तों के साथ युवक चित्रकूट घूमने आया था। इस दौरान आरोग्यधाम घाट, मंदाकिनी नदी में स्नान करते समय हादसा हो गया। युवक नदी की गहराइयों में चला गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें