झींझक स्टेशन पर खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली हावड़ा रेल रुट पर झींझक रेलवे क्रासिंग के पास डाउन की ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। शव पटरियों पर होने के कारण वन्देभारत एक्सप्रेस होम सिंगनल के पास करीब 3 मिनट खड़ी रही। सूचना पर पहुचे रेल कर्मियों द्वारा शव पटरी से हटाने के बाद वन्देभारत एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका।