फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 20 Jan 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। रेलवे के अप लाइन प्लेट फार्म के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी। मृतक घर से खाद की दवा लेने की बात कह कर रूरा आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी कुंवर सिंह उर्फ पप्पी यादव (42) का शव शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर मिला। कुछ लोगों ने मृतक के ट्रैक पार करने की जानकारी दी। वहीं स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि खंभा नंबर 1061/ 31 पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। मेमो जीआरपी झींझक को भेजा गया है। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता उदन सिंह ने बताया कि बेटा खेती किसानी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार की शाम वह घर से खाद लेने की बात कह निकला था। बेटे की मौत पर मां नन्ही देवी, भाई कुंवर सिंह बिलखते रहे। जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित त्रिपाठी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें