इटावा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुग्ध संघ के चेयरमैन सत्यपाल सिंह,सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब समाज में कोई बड़ा परिवर्तन लाना होता हैं तो हम युवाओं की ओर देखते हैं। युवाओं के बिना समाज व देश में परिवर्तन संभव नहीं हैं। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना युवाओं के बिना अधूरी हैं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाईं हैं जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है। जिसमें युवाओं की हिस्सेदारी बहुत अहम हैं। सम्मेलन को पूर्व जिला मंत्री बासु चौधरी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मोनू चौहान, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, अभियान जिला संयोजक व क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, क्षेत्रीय शोध प्रमुख अभिषेक मिश्रा, रोहित शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद