फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गाली-गलौज के विरोध पर युवक को पीटा

Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र की लगरथा रोड कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोस में रहने वाले महेश आए दिन शराब पीकर उसके साथ गाली गलौज करता है। विरोध करने पर महेश का पुत्र शनि और पुत्री शालू भी विवाद करने लगते हैं। आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह कॉलोनी में एक मकान के पास बैठा था। तभी महेश, शनि, शालू और कृपालपुर निवासी जितेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची उसकी चाची को भी धक्का देकर गिरा दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें