कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र के खपरा मोहाल निवासी महताब आलम का घोड़ी बग्गी का काम है। वह इलाहाबाद क्रॉसिंग जोगीराम धर्मशाला के पास रखवाली करने के लिए चारपाई डालकर मंगलवार रात बाहर ही सो रहे थे। इसी दौरान चार-पांच युवक आए और जगाकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने ईंट और रॉड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित के परिजनों ने रेलबाजार थाने में शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)