फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक पर ब्लेड से हमला, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा नाला रोड निवासी चांद बाबू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार मई को अपने घर के नीचे बैठकर कबाड़ तोड़ रहा था। तभी इलाके का रहने वाला अजमेरी उर्फ भोपू बिना किसी बात के वहां पहुंचा और उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे उनके गाल पर गंभीर चोट आ गई। आरोप है कि विरोध पर आरोपी गालीगलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें