कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास तीन अंबेडकरपुरम निवासी शिव कुमार विश्वकर्मा के निर्माणाधीन मकान से आठ सितंबर को एक बेल्डिंग मशीन चोरी हो गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसी कैमरों की मदद से चोर की पहचान की। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सराय निवासी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर बेल्डिंग मशीन को बरामद कर लिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के जेल भेजा गया है।