फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 5.13 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार देर रात जूही पुलिस ने 5.13 किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जूही इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने एक बजे कंजड़नपुरवा निवासी अनीश गिहार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 5.13 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसे पांच पैकेटों में रखा गया था। इसके अलावा आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें