फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: असलहा बनाते युवक गिरफ्तार, अवैध असलहे और उपकरण बरामद, एक की तलाश जारी

Wed, 28 Sep 2022 10:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

काली नदी किनारे झोपड़ी डालकर अवैध असलहा बनाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके से असलहा बनाने के उपकरण, अवैध तमंचे, राइफलें आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खुलासा करती सीओ प्रियंका, कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पीछे खड़ा आरोपी पराग लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में पुलिस ने घेराबंदी कर कटरी में काली नदी किनारे झोपड़ी बनाकर असलहा बना रहे युवक को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर साथी फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचे, राइफलें और बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे और एसआई ब्रजमोहन पाल ने बुधवार को पुलिस बल के साथ काली नदी किनारे स्वरूपपुर्वा के पास घेराबंदी कर झोपड़ी में चेकिंग की। झोपड़ी के अंदर तमंचे बनाते समय चिंतामणि निवासी पराग लोधी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फर्रुखाबाद निवासी उम्मन भाग निकला।
सीओ सदर प्रियंका सिंह ने सदर कोतवाली में खुलासा किया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गंगा और काली नदी के कटरी इलाके में अवैध शराब और असलहा बनाने का काम चलता है। अभियान चलाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पूछताछ के बाद पराग लोधी को जेल भेज दिया गया है।   सदर कोतवाली में खुलासा करती सीओ प्रियंका, कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पीछे खड़ा आरोपी पराग लोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें