फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी के मायके से न लौटाने से परेशान युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पत्नी के मायके से न लौटने से परेशान होकर एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने पुलिस से पूछताछ में आत्महत्या की बात कही है। शमीम (35) निवासी रामगंज चौराहा ने शुक्रवार सुबह फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले शमीम के भतीजे सुभान अली ने बताया कि चाचा नई मंडी के पास पंक्चर की दुकान किए थे। बताया कि उनकी पत्नी लगभग चार माह से से मायके में रह रही थीं। इस वजह से वह काफी परेशान चल रहे थे। खुद जान देने की बात कहते रहते थे। शुक्रवार सुबह उनकी चाची से बात हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। इसके शमीम की मां शहजादी उनके कमरे में पहुंचीं तो पंखे में मफलर से बने फंदे पर चाचा का शव लटका था। उन्होंने घर के अन्य परिजनों सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। सुभान ने बताया कि चाचा के दो बेटियां अक्शा और अनाबिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें