फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला युवक, हालात नाजुक

Tue, 22 Sep 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के बील्हापुर गांव में सोमवार को एक युवक संदिग्ध हालात में घर के अंदर खून से लथपड़ा मिला। परिजन घायल को कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। बील्हापुर निवासी हबीब हुसैन ने बताया कि भांजा मोहम्मद फारुख (30) माता-पिता की मौत के बाद से भाई उमर के साथ घर पर रहता है। सोमवार को भांजा उमर उसके भाई अब्दुल्ला को अमरौधा लेकर गया था। सुबह 10 बजे के करीब गांव के ही वशी का बेटा छोटू पत्ते तोड़ने के लिए घर के पास खड़े गूलर के पेड़ पर चढ़ा तो उसने आंगन में फारुख को खून से लथपथ तड़पता देख शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें