फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक की नहाते समय करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रांसपोर्टनगर में दोस्त के कमरे में ठहरे कन्नौज निवासी सोनू (29) की नहाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बाथरूम में सबमर्सिबल चालू करने जा रहा था तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कन्नौज के ठठिया क्षेत्र स्थित सरसौन का पुरवा निवासी सोनू एंबुलेंस 108 सेवा में ईएमटी के पद पर कार्यरत थे। पिता उधन सिंह ने बताया कि सोनू सोमवार शाम तीन बजे लखनऊ बैंक के काम से जाने की बात कहकर निकला था। वह रात में ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने दोस्त अमित के पास रुक गया। मंगलवार दोपहर अमित ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। सोनू परिवार में सबसे बड़ा था। उनकी पत्नी का बीते जून बीमारी से निधन हो चुका है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें