फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के महेरा में अमरूद के पेड़ में युवक का शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र के जल्लापुर निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि भाई जयपाल सिंह (40) दोपहर में घर से बाहर गए थे। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि भोगनीपुर क्षेत्र के महेरा गांव के वीर सिंह के नलकूप के पास खड़े अमरूद के पेड़ में उनका शव रस्सी से फंदे पर लटका है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अनुराग बताया कि जयपाल परेशान रह रहे थे। जिसके कारण आत्महत्या की है। इधर घटना की जानकारी के बाद पत्नी नीरज सिंह, पुत्र राज और पुत्री आंचल का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।


कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि गश्त के दौरान करियापुर गांव के पास से जिला जालौन के सिकरी गांव के शमीम को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह क्षेत्र में शराब लाकर बेचता था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें