रसूलाबाद। कस्बा के सुभाष नगर में एक क्लीनिक में एक युवक ने पत्नी व दो रिश्तेदार महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। पत्नी का आरोप है युवक ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही।
अकबरपुर के कमालपुर निवासी एक युवक सुभाष नगर में बिना क्लीनिक चलता है। शनिवार शाम करीब चार बजे घाटमपुर निवासी एक महिला अपनी बड़ी बहन और मां के साथ पहुंची। महिला का आरोप है कि उसकी युवक के साथ 2015 में शादी हुई थी। दोनों के एक सात वर्षीय बेटा भी है। अब युवक ने दूसरी शादी कर ली है। शनिवार को महिला समझौते की बात करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान युवक ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक रामकिशोर मारपीट कर रही महिलाएं व युवक को थाने ले आए वहां पूछताछ की। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।