कानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी में जूनियर वर्ग का तीन दिवसीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट हुआ। टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें यंग चैलेंजर्स ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर सिंहानिया सुपरकिंग्स रही। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार आरुष चौधरी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का आयु, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर तनय यादव और विनायक, मैन ऑफ द सीरीज आयु, डिसिप्लिन अवाॅर्ड दर्श सावलानी, प्रखर पांडेय और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार प्रतीक को मिला। साउथेंड प्राइमरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एसपीएसएसए) के आशीष पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। (संवाद)