योग दिवस पर योगा करतीं साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : GHATAMPUR
मूसानगर (कानपुर देहात)। कस्बे के अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम स्थित आवास में रविवार को योग दिवस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने योगा किया। इस अवसर पर लोगों को योग से निरोग रहने का संदेश दिया। निजी सहायक राजेंद्र निषाद और आश्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग किया। संवाद