फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत खुदाई के दौरान निकला कुछ ऐसा, देखने को लग गई ग्रामीणों की भीड़, लोग बोले- चमत्कार हो गया

Tue, 30 Aug 2022 02:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में एक किसान के खेत में पीली धातु की देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलीं। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पुरातत्व विभाग से मूर्तियों की जांच होने तक उन्हें घर ही पर स्थापित करा दिया।
विज्ञापन
खेत में निकलीं पीली धातु की देवी-देवताओं की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के महमूदपुर में एक किसान के खेत में पीली धातु की देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलीं। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के बेटे रवि ने सपने में मूर्तियां मिलने का दावा किया। बताया कि बालाजी मंदिर गये थे।

विज्ञापन


लौटने के बाद घर में सोते समय मां सरस्वती ने सपने में बताया कि खेत के कोने में जमीन के अंदर मूर्तियां मौजूद हैं। इस पर खेत में खुदाई शुरू कराई। पिता अशोक ने बताया कि दो दिन फावड़े से खोदाई की तो मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कुबेर, रुद्राक्ष, चाभी, सिक्का, कछुवा पीली धातु और एक कौड़ी, पत्थर निकले। चार भाई अजय, विजय, कपिल में रवि तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पुरातत्व विभाग से मूर्तियों की जांच होने तक उन्हें घर ही पर स्थापित करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें