इसी वाटर कूलर में उतरे करंट से चिपककर हो गई थी कपड़ा विक्रेता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद कोतवाली फतेहगढ़ में वाटर कूलर में बैठे यमराज ने एक प्यासे की जान ले ली। गोला कोहना निवासी राम मनोहर मिश्रा का बेटा पिंटू मिश्रा (35) फतेहगढ़ बाजार के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने गया था। अचानक वाटर कूलर में करंट आ गया जिसमें चिपकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पिंटू फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम करता है। दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले कभी वाटर कूलर में करंट नहीं आया। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।