मृतक रेल यात्रियों की आत्माशांति के लिये किया गया हवन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर पुखरायां में भीषण रेल दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों की आत्माशांति के लिए रविवार को हवन कराया गया। नगर पंचायत प्रशासन और तहसील की ओर से कराये गये इस शांति हवन में एसडीएम सदर, तहसीलदार समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। जिस कमरे में हादसे में मृतक यात्रियों के शव रखे गये थे उसी कमरे में हवन हुआ है। अधिकारियों के अलावा रेलवे कर्मचारियों ने भी मृतकों की आत्माशांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।