नोट- खबर में पत्नी के स्थान पर परिवार की एक महिला के साथ छेड़खानी लिखा गया है। छेड़खानी के विरोध में गोली मारकर हत्या, बवाल आरोपी के घर तोड़फोड़, आगजनी, पीएसी और पुलिस तैनात संवाद न्यूज़ एजेंसी कोंच। छेड़खानी के विरोध में नदीगांव थाना क्षेत्र में प्रवासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी के घर पर भी तोड़फोड़ की और वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। सूचना पर कई थानों के फोर्स मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों को ऊची कार्रवाई का आस्वासन देकर शांत किया। एसपी सतीश कुमार ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया, मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गाव में कई थानों के फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। थाना क्षेत्र के सिकरी बुजुर्ग गाव निवासी काशीप्रसाद ने पल8स को बताया कि उनके परिवार की एक महिला के साथ शानिवार की दोपहर गाव के युवक दीपांशु ने कि परिवार की एक महिला के साथ छीटाकशी की थी। जिसका विरोध करने के लिए देर रात उनका बेटा अरविंद (35) दीपांशु के घर गया था, अभी अरविंद दीपांशु के दरवाजे खड़े होकर उसके ताऊ के बेटे अंशू से शिकायत ही कर रहा था कि तभी शराब के नशे में दिपांशू पीछे से अपने साथी अवनेंद्र के साथ आया और उसने अरविंद की पीठ से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। जिससे अरविंद घायल होकर गिर पड़ा और आरोपी भाग निकले। परिजन अरविंद को लेकर जिला अस्पताल आये, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गाव पहुचते ही ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। परिजनों के साथ भीड़ ने दिपांशू के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ मकान का गेट तोड़कर भीतर घुसी और वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। घर मे रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि बचाव में आरोपी के पिता ने छत से फायरिंग की लेकिन कोई हताहत नही हुआ। तब तक आसपास थानों की फोर्स भी मौके पर पहुची और किसी तरह भीड़ को घर से बहार किया। आरोपियो के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पिता काशी की तहरीर पर दिपांशू, अंशु और अवनेंद्र के खिलाफ हत्या, छेड़खानी और एससी,एसटी का मामला दर्ज किया गया है। बवाल की आसंका को देखते हुए चार पांच थानों की फोर्स और पीएसी भी तैनात की गई है। नोट- खबर की साइड स्टोरी अगली फ़ाइल में।