खूबसूरत से छोटे पक्षी गौरैया को बचाने के लिए कानपुर में वालेंटियर्स मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने पूरे कानपुर शहर में जगह-जगह लकड़ी के घोंसले बनाए हैं।
विश्व गौरैया दिवस पर एक वालेंटियर ने बताया, हमने स्वीट स्पैरो कम बैक होम मुहिम 2014 में शुरू की थी। अब तक हम लगभग 7,500 लकड़ी के घोंसले लगा चुके हैं। इससे शहर में 70-80 हजार गौरैया बढ़ गई हैं।