इकदिल। क्षेत्र में खेत में ट्रैक्टर से आलू बुआई करते समय मजदूर हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से झुलस गया। गांव नगला परमंदी निवासी विकास शुक्रवार सुबह मजदूरी करने गया था। पवन कोल्डस्टोरेज के पीछे खेत में ट्रैक्टर से आलू बुआई करते समय युवक का हाथ खेतों के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन के पास पहुंच गया। इससे उसे करंट लग गया। वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर यहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई विवि रेफर कर दिया गया। (संवाद)