फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शटरिंग बांधते समय सड़क पर गिरा कारीगर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी रतनपुर चौकी के सामने सोमवार सुबह निर्मणाधीन दो मंजिला मकान में शटरिंग बांधते समय सड़क पर गिरकर शटरिंग कारीगर शुकुन निषाद (42) घायल हो गए। साथी उन्हें कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से कौशांबी के शहजादपुर कंछार के मल्लाही टोला निवासी शुकुन कई वर्षों से पनकी के कांशीराम कॉलोनी में पत्नी माना, बेटे गेंदलाल, मुकेश के साथ रह रहे थे। बेटों ने बताया कि पनकी रतनपुर चौकी के सामने दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर स्लैब ढालने का कार्य होना है। इसके चलते सोमवार सुबह शुकुन अन्य साथियों के साथ शटरिंग बांध रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने से हुए हादसे में उनकी जान चली गई। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें