फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, मजदूर की मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के चिरौरा में गुरुवार की देर रात लोहे के दरवाजे में करंट उतर आने से मजदूर चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ हादसे के कारणों को लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

चिरौरा निवासी विश्वनाथ का बेटा अजीत (30) मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। विश्वनाथ ने बताया कि रात 9 बजे के करीब बेटा खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। बताया कि बेटे के कमरे में लोहे का दरवाजा लगा है। रात 11 बजे के करीब वह दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो वह दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख बहू सुमन ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे पहले रायपुर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि दरवाजे के पास से एक बिजली का तार निकला हुआ दिखा है। अनुमान है कि उसी से कहीं पर कट हो जाने से करंट उतरा। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो आने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।


अकेला छोड़कर चला गया मेरा लाल

रनियां। बेटे की मौत के बाद मां राजा बेटी, पिता विश्वनाथ रोते बिलखते हुए बार - बार यही कह रहे थे। कि बुढ़ापे में उनका लाल उन्हें छाेड़ कर चला गया। वहीं पति की मौत पर पत्नी सुमन, बेटी किरण, काजल, बेटा सूरज भी बिलखते रहे। परिवार के अन्य सदस्य व मोहल्ले के लोग ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें