इकदिल। पांचवें नेशनल फार्माको विजिलेंस सप्ताह के तहत बिरारी गांव में जाकर दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीण परिवेश के लोगो को दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समझाया। एसआरएलटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की चेयरपर्सन दीपमाला तिवारी ने बताया कि फार्माको विजिलेंस सप्ताह न केवल फार्मेसी छात्रों के ज्ञान को समृद्ध करता है, बल्कि उन्हें वास्तविक दुनिया में फार्मास्यूटिकल्स के सुरक्षित उपयोग और रोगी सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी प्रदान करता है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि सप्ताह भर से चल रहे पांचवें नेशनल फार्माको विजिलेंस सप्ताह में संस्था ने स्वस्थ-महिला स्वस्थ-समुदाय, दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों आदि विषयों पर रैलियों, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, क्वीज, पोस्टर प्रेजेंटेशन आदि प्रोग्रामों के जरिये जागरूकता अभियान चलाया। (संवाद)