कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ख्योरा निवासी रामविलास ने बड़े बेटे चंद्रप्रकाश व उसकी पत्नी बिटान पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 16 जनवरी को उनकी पत्नी रमाकांती बेटे से पेनकार्ड मांग रही थीं। तभी बड़े बेटे चंद्रप्रकाश व उसकी पत्नी बिटान उनसे गालीगलौज कर पीटने लगे। छोटी बहू विनीता पत्नी को बचाने पहुंची तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। इससे उनकी पत्नी और छोटी बहू घायल हो गईं। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर पर चंद्रप्रकाश व उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)