फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जय, वीरू, माैसी और धन्नो बनकर पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शोले फिल्म के 50 वर्ष पूरे होने पर दिवास क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में पार्टी का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने फिल्म के प्रमुख सीन पर एक्टिंग की। महिलाएं फिल्म के 13 प्रमुख कलाकार जय, वीरू, बसंती, ठाकुर, गब्बर सिंह, सांभा, कालिया, सूरमा भोपाली, मौसी, जेलर, राधा, महबूबा और धन्नो की वेशभूषा में सजधजकर पहुंचीं। डॉयलॉग, वॉक, डांस और एक्टिंग के जरिए महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर चेयरपर्सन विनती सेठ, अध्यक्ष शालिनी लांबा, सचिव चारू काशीरवार, वर्षा माहेश्वरी, पारुल आनंद, मीनल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें