वजनदार चीज से कूचा हुआ था शव
कोतवाल अखिलेश तिवारी लालकुआं चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौजूद लोगों की मदद से बक्सा बाहर निकलवाया गया। खोलने पर उसमें करीब (45) साल की महिला का शव पड़ा मिला है। सिर किसी वजनदार चीज से कूचा हुआ है। महिला का सलवार और कुर्ता हल्के गुलाबी रंग का है।
शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है
हाथ में कलावा बंधा हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें, तो शुक्रवार शाम तक नदी के पुल के नीचे बक्सा नहीं था। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि शव एक दो दिन पुराना है। कहीं से लाकर यहां फेंक दिया गया है। पहचान न होने से से पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। जांच चल रही है।