फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पसनी निवादा में मंगलवार देर रात महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रसूलाबाद कोतवाली पसनी निवादा मल्हपुर निवासी रमाशंकर की पत्नी सपना (30) शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के लोग सो रहे थे। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिवार के लोगों से जानकारी ली। साथ ही मृतक के पिता सुरेश चंद्र निवासी देवटा बिल्हौर को दी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी के दो बेटे लकी (7) व कार्तिक (4) है। परिवार के लोग घटना के कारणों की सही जानकारी नहीं दे सके। वहीं कुछ लोग पारिवारिक कलह के चलते सपना द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने की चर्चा करते रहे। कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें