फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Thu, 16 May 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 34 घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस व खड़े ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला महिला का शव
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के भटपुरा हवेली गांव निवासी अश्वनी पांडेय की पत्नी सोनम (26) का शव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पड़ोस के एक बच्चे ने घटना को देखने के बाद लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर खेतों पर गए पति व परिजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस व नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा की उपस्थिति में फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। महिला का पति किसान है। मायका मध्यप्रदेश के जनपद भिंड, थाना अटेर के ग्राम निवाड़ी खड़का बताया गया। महिला के एक पुत्री वंशिका (04) व पुत्र अंश (02) है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के लोगों को सूचना देकर बुलाया गया है। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर मिलने के पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें