इटावा। गांव बुआपुर में एक महिला ने बुधवार को जहर खा लिया। परिजन उसे आयुर्विज्ञान विवि ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी सरता देवी (50) पत्नी सर्वेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेसुध हालत में महिला घर लौट आई। यहां उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर परिजन आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति सर्वेश कुमार ने बताया कि पत्नी ने जहर क्यों खाया यह जानकारी नहीं है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।