फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गया जा रही महिला ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग, माैत

Sun, 14 Sep 2025 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति और भतीजे के साथ गया जा रही महिला ने रविवार सुबह गोविंदपुरी स्टेशन के पास चलती ट्रेन से छलांग लगाकर जान दे दी। मूलरूप से कासगंज के नगला सालिग निवासी राजू प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के गया जाने के लिए वह अपनी पत्नी अनीता (32) और भतीजे शैलेंद्र के साथ रविवार को गोविंदपुर स्टेशन पहुंचे। यहां ट्रेन पर सवार हुए। ट्रेन में यात्रियों ने बताया कि करीब 10:30 बजे पत्नी ने ट्रेन से छलांग लगा दी। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक अस्वस्थ थीं। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें