कानपुर। ट्रेन में सफर के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली महिला और नवजात को आरपीएफ ने शुक्रवार को एंबुलेंस से डफरिन महिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार व महिला कांस्टेबल अलका विश्वकर्मा ने बताया कि लुधियाना से गोरखपुर जा रही काजल ने ट्रेन संख्या 15708 के एस-7 कोच में बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सीय परामर्श के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। (संवाद)