फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: महिला को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, मकान के पीछे गई थी कूड़ा फेंकने, गंभीर हालत में रेफर

Wed, 06 Sep 2023 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: मंगलवार देर रात उनकी पत्नी निशा कनौजिया (52) मकान के पीछे की ओर खाली पड़े खेत में कूड़ा डालने के लिए गई थी।  इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर कस्बे में एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बाएं कंधे में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

महिला मकान के पीछे की ओर स्थित खेत में कूड़ा फेंकने जा रही थी। मूल रूप से मल्लावां निवासी डॉ. सुरेश चंद्र कनौजिया पिछले लगभग 25 साल से हरपालपुर कस्बे में प्राइवेट बस अड्डे के ठीक सामने रहते हैं। मकान में ही वह क्लिनिक भी चलाते हैं।
मंगलवार देर रात उनकी पत्नी निशा कनौजिया (52) मकान के पीछे की ओर खाली पड़े खेत में कूड़ा डालने के लिए गई थी।  इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से निशा मौके पर ही गिर गई। गोली की आवाज सुनकर पति डॉ. सुरेश भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला को जिला अस्पताल रेफर किया
उन्होंने शोर मचाया, तो मौके पर भीड़ लग गई। निशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर प्रभारी कोतवाल प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें