अस्पताल के बाहर बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रूरा कस्बा के एक निजी अस्पताल में गुरुवार शाम को ठकुरण गढ़ेवा निवासी एक विवाहिता रोहिणी देवी (20) पत्नी तारिक बाबू प्रसव कराने आई थी। वहीं देर रात विवाहिता की प्रसव के दौरान हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। पति ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही व गलत उपचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।