फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों से भिड़ी 'मर्दानी', सड़क पर उठाकर पटक दिया

Fri, 08 Jun 2018 05:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लुटेरों से भिड़ने वाली महिला
विज्ञापन
कानपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला लुटेरों से भिड़ गई। उसने डटकर एक लुटेरे का सामना किया और सड़क पर उठाकर उसे पटक दिया। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। शोरगुल सुनकर राहगीरों लुटेरों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन सभी लुटेरे भागने में सफल हो गए। 

 

कानपुर कल्याणपुर के अंबेडकर पुरम निवासी तिलक सिंह राजपूत हमीरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। पत्नी मीना कुमारी रोज की तरह भोर में टहलने के लिए घर से निकली थी। अभी वह घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि पहले से घात लगाए बैठे एक लुटेरे ने पीछे से महिला के बाले खींचने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से भिड़ गई। लुटेरे ने महिला को सड़क पर पटक दिया। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर लुटेरा मौके से घटनास्थल से आगे खड़ी कार में बैठकर मौके से भाग निकला। बेटे अरुण कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास का मुआयना कर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें