कानपुर। कोहना के मछुआनगर निवासी शालू (37) ने किडनी की बीमारी से तंग आकर 19 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सात दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। शालू के पति सुनील निजी नौकरी करते हैं। परिजन के मुताबिक शालू का दो साल से इलाज चल रहा था लेकिन सुधार नहीं हो रहा था। इसे लेकर वह काफी तनाव में रहती थीं। कोहना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)