फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ के थाना न्यू हैदराबाद गोयल फ्लैट निवासी प्रभात कुमार केसरवानी पत्नी आरती (46) व पुत्री प्रिया के साथ आगरा में रहने वाले दोस्त के घर शादी समारोह में शामिल होने कार से जा रहे थे। कार प्रभात चला रहे थे। शनिवार दोपहर चौबिया थानाक्षेत्र के नगला सवी गांव के पास आगे चल रहे किसी वाहन में उनकी तेज रफ्तार कार टकराकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुत्री प्रिया व प्रभात का इलाज चल रहा है। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। प्रभात कुमार एलआईसी में अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें