कमालगंज। मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय निवासी आशा (24) गुरुवार शाम करीब 5 बजे कमरे में रखे कूलर को चालू करने के लिए तार बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आशा को जमीन पर पड़ा देख परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)