फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Thu, 09 May 2019 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बाइक सवार दंपति तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित श्रीवास्तव (32) गुरुवार रात पत्नी मांडवी श्रीवास्तव के साथ बाईपास स्थित अन्नपूर्णाधाम मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 9 बजे मंदिर से वापस लौटते समय बाइक सवार दंपति बस की चपेट में आ गए। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों को आवास विकास कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें