फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला, हाईवे पर ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 02 Oct 2022 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

सुमेरपुर कस्बा क्षेत्र में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर कस्बा सुमेरपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही महिला को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के स्टेट बैंक के समीप रहने वाले रमेशचंद्र शिवहरे की पत्नी सुशीला (45) रविवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए पड़ोसी सुनील की मां के साथ मंडी की ओर जा रही थी। तभी सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर कानपुर से कबरई की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इससे महिला टक्कर से उछलकर बगल में खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की पुत्री कामिनी ने बताया कि वह लखनऊ में पीएचडी कर रही है और मां के बार-बार कहने पर शनिवार को ही घर वापस आई थी और रविवार की सुबह यह घटना हो गई। यह बताते बताते वह फफक कर रो पड़ी। वहीं,  बेटा अतुल मुंबई में डांसिंग सीख रहा है। उसे भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें