फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: संदिग्ध हालात में महिला ने की आत्महत्या, कमरे में लटकता मिला शव, परिजन बोले- प्रताड़ित कर गला घोटा

Sat, 25 Feb 2023 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

विवेकनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुरालियों के अनुसार पति से झगड़े के बाद फंदा लगाया है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से जानकारी लेते कोतवाल दुर्गविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले विवेकनगर में संदिग्धावस्था में महिला ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

वहीं, ससुरालीजनों ने पति से विवाद के बाद फंदा लगा आत्महत्या की बात कही है। विवेकनगर मोहल्ला निवासी अनु (27) पत्नी गोपाल त्रिवेदी ने शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में सो रहे पति की सुबह नींद खुलने पर पत्नी को कमरे में न पाकर उसकी तलाश की।
पति गोपाल ने बताया कि दूसरे कमरे की अंदर से कुंडी बंद होने पर उसने कई आवाजें लगाई। कोई आवाज ने आने पर उसने दूसरी ओर का दरवाजा तोड़ अंदर देखा, तो पत्नी फंदे से लटकी थी। उसने फंदे से उतार मोहल्लेवासियों को सूचना दे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

मृतका के चाचा ने लगाया हत्या का आरोप
लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं सूचना पर परिजनों के साथ पहुंचें मृतका के चाचा दिनेश चंद्र शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी अनु की शादी गोपाल के साथ दो मई 2019 को की थी।

पति का दूसरी औरत से था प्रेम प्रसंग
शादी के बाद से ही उसका पति, देवर, सास व उसके पति का ताऊ उसे प्रताड़ति करते थे। इसकी जानकारी भतीजी ने उन्हें दी थी। आरोप लगाया कि बाद में गोपाल के किसी दूसरी औरत से प्रेम संबंध बन गए। इसकी शह पर गोपाल उसे आए दिन पीटने लगा।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शुक्रवार रात गोपाल व उसके भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया फंदा लगा आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें